मंदिर के अंदर नहीं जा सकते है तो बाहर से ही शिखर दर्शन करने से भी मिल सकता है पुण्य, दर्शन करते समय करें मंत्र जाप

अभी कोरोना महामारी की वजह से अधिकतर लोग अपने इष्टदेव के मंदिर के अंदर दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में मंदिर के बाहर से ही शिखर दर्शन करने से भी पुण्य लाभ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिखर को भी प्रतिमा के समान पुण्य देने वाला माना गया है।

शिखर दर्शनम् पाप नाशम्

पं. शर्मा के अनुसार ग्रंथों में लिखा है कि शिखर दर्शनम् पाप नाशम्। यानी किसी भी मंदिर के शिखर दर्शन के करने मात्र से ही पापों का नाश हो जाता है।

शिखर के दर्शन करते समय मंत्र जाप करें

मंदिर के शिखर के दर्शन करते समय अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिवजी के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, विष्णुजी के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, देवी मंत्र दुं दुर्गायै नम: या श्रीराम और श्रीकृष्ण के नामों का जाप कर सकते हैं। इस तरह शिखर देखकर ध्यान करने से अक्षय पुण्य मिल सकता है।

शिखर दर्शन के बाद दान जरूर करें

शिखर दर्शन और मंत्र जाप करने के बाद जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान जरूर करना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी गौशाला में या किसी मंदिर में भी दान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
old tradition about shikhar darshan, shikhar darshanam paap nasham, benefits of shikhar darshan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33KBmfh
via IFTTT
मंदिर के अंदर नहीं जा सकते है तो बाहर से ही शिखर दर्शन करने से भी मिल सकता है पुण्य, दर्शन करते समय करें मंत्र जाप मंदिर के अंदर नहीं जा सकते है तो बाहर से ही शिखर दर्शन करने से भी मिल सकता है पुण्य, दर्शन करते समय करें मंत्र जाप Reviewed by Prbnews on August 08, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.