बुधवार के सितारे, आज के देवता हैं गणेश, आज का मंत्र, आज किस काम के लिए है कौन सा शुभ मुहूर्त

बुधवार को दिन की शुरुआत गणेश जी को प्रणाम कर के करनी चाहिए। श्रीगणेश के नाम या ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलकर आज कोई भी काम शुरू करने से उसमें सफलता मिलने की संभावनाएं और बढ़ जाती है। वेदों में गणेशजी को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता कहा गया है। यानी सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। इससे हर काम में सफलता मिलती है और कामकाज में आने वाली रुकावटें भी दूर हो जाती हैं। श्री गणेश, भगवान शिव और पार्वती के पुत्र हैं। देश के पश्चिमी राज्यों में गणेशजी की पूजा खासतौर से की जाती हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि गणेशजी की पूजा करने से कुंडली में मौजूद बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। इसलिए आज भगवान गणेश के साथ ही बुध ग्रह के मंत्र ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का भी जाप करना चाहिए।

आज का राशिफल
आज तिथि, ग्रह और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही वृद्धि नाम का एक और शुभ योग दिनभर रहेगा। इस वजह से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का फायदा भी मिलेगा। वृष, कन्या और तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं मिथुन राशि वालों को पूरे दिन संभलकर भी रहना होगा।

टैरोकार्ड राशिफल
टैरोकार्ड के अनुसार आज 12 में से 9 राशियों के लिए दिन अच्छा बीत सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कुछ अनचाही परेशानियों से भरा दिन रह सकता है। कुछ लोगों को धन लाभ या नए इंवेस्टमेंट के मौके भी मिल सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए आराम वाला दिन हो सकता है। वृष राशि वालों के लिए स्वभाव में उदारता दिखाने का समय रहेगा। इनके अलावा मिथुन राशि वालों के लिए बेचैनी भरा दिन हो सकता है।

आज का दिन
आज का सूर्योदय अष्टमी तिथि में हो रहा है। जो कि करीब 11 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस तिथि में मांगलिक काम करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रोहिणी नक्षत्र के साथ रहेगा। इस तरह आज तिथि, वार और ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति पूरे दिन रहेगी।

आज के मुहूर्त
आज तिथि, वार, ग्रह और नक्षत्र की स्थिति से सर्वार्थसिद्धि और वृद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनके अलावा ध्रुव नाम का शुभ योग दिनभर रहेगा। इन शुभ योगों में सभी जरूरी और खास काम किए जा सकते हैं। इनके प्रभाव से हर कामों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही अन्य मुहूर्त की बात करें तो आज विजय मुहूर्त और अमृत काल में कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। लेकिन राहुकाल में किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए।

आज का विचार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Todays Shubh Muhurat: Wednesday Tithi Nakshatra And Panchang, 12 August Shubh Mantra And Todays Motivational Quotes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33WR6fv
via IFTTT
बुधवार के सितारे, आज के देवता हैं गणेश, आज का मंत्र, आज किस काम के लिए है कौन सा शुभ मुहूर्त बुधवार के सितारे, आज के देवता हैं गणेश, आज का मंत्र, आज किस काम के लिए है कौन सा शुभ मुहूर्त Reviewed by Prbnews on August 11, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.