17 दिसंबर को दिखेगा गुरु, शनि और चंद्र का त्रिकोण, करीब 400 साल बाद दिखेगा ये नजारा

गुरुवार, 17 दिसंबर को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में सौर मंडल के तीन ग्रह एक साथ चमकते हुए दिखाई देंगे। आज शाम को गुरु, शनि और चंद्र, इन तीनों ग्रह का त्रिकोण दिखेगा। इन ग्रहों का ये अद्भुत नजारा करीब 400 साल दिखाई देगा।

भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार इन दिनों रोज शाम को जूपिटर और सैटर्न कंजक्शन दिखाई दे रहा है। इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी बहुत कम रह गई है। गुरु-शनि इतने पास करीब 400 सालों के बाद आए हैं। गुरुवार की शाम जुपिटर और सैटर्न के साथ ही 13 प्रतिशत आकार में चमकता हुआ मून यानी चंद्र भी दिखाई देगा।

गुरु, शनि और चंद्र, ये तीनों ग्रह त्रिकोण बनाते दिखाई देंगे। इन्हें सामान्य आंखों से भी देखा जा सकेगा। अगर आपके पास टेलिस्कोप है तो इन तीनों ग्रहों को एक साथ देखना बहुत दिलचस्प रहेगा। एक ही व्यू साइड पर तीन ग्रह दिखेंगे। इसमें सैटर्न अपने रिंग के साथ दिखेगा तो जुपिटर के साथ उसके चार बड़े मून दिखेंगे। चंद्रमा के क्रेटर को भी देखा जा सकेगा। ध्यान रखें सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा 6.30 बजे तक ही ये ग्रह देखे जा सकेंगे।

कैसे होता है ग्रेट कंजक्शन?

सौर मंडल का पांचवां ग्रह है गुरु (बृहस्पति) और शनि छठा ग्रह है। जूपिटर यानी गुरु ग्रह 11.86 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है। शनि को करीब 29.5 साल सूर्य की परिक्रमा करने में लगते हैं। हर बार 19.6 साल में ये दोनों ग्रह करीब आते हैं, जिन्हें आकाश में आसानी से देखा जा सकता है। इस स्थिति को ही ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है।

पिछला कंजक्शन 2000 में हुआ था। लेकिन, उस समय ये दोनों ग्रह सूर्य की ओर थे, इस वजह से दिखाई नहीं दिए थे। अगला कंजक्शन 5 नवंबर 2040 को, 10 अप्रैल 2060 को होगा। इसके बाद ग्रेट कंजक्शन 15 मार्च 2080 को दिखेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The triangle of Guru, Saturn and Chandra will be seen on 17 December, the great conjunction of jupiter and saturn, astronomy about 17 december


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388VTLb
via IFTTT
17 दिसंबर को दिखेगा गुरु, शनि और चंद्र का त्रिकोण, करीब 400 साल बाद दिखेगा ये नजारा 17 दिसंबर को दिखेगा गुरु, शनि और चंद्र का त्रिकोण, करीब 400 साल बाद दिखेगा ये नजारा Reviewed by Prbnews on December 16, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.