हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस सप्ताह रहेंगे सिर्फ 3 व्रत, कोई बड़ा त्योहार नहीं

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक जनवरी का पहला हफ्ता, पौष महीने की षष्ठी से द्वादशी तिथि तक रहेगा। इस दौरान रुक्मिणी अष्टमी, सफला एकादशी और स्वरूप द्वादशी व्रत रहेंगे। इस सप्ताह सिर्फ 3 ही व्रत रहेंगे। हालांकि पौष महीना होने से इन दिनों भगवान सूर्य की पूजा हर दिन की जाएगी।
ज्योतिषीय नजरिये से भी ये सप्ताह खास रहेगा। इसकी शुरुआत में ही बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही इस हफ्ते प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट में निवेश के लिए 3 दिन और व्हीकल खरीदी के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं, 5 जनवरी को ऐसा योग बन रहा है जिसमें किए गए शुभ काम का तीन गुना फायदा मिलेगा। इस तरह ये 7 दिन कई तरह से खास रहेंगे।

4 से 10 जनवरी तक का पंचांग
तारीख और वार तिथियां व्रत-त्योहार
4 जनवरी, सोमवार पौष कृष्णपक्ष, षष्ठी
5 जनवरी, मंगलवार पौष कृष्णपक्ष, सप्तमी
6 जनवरी, बुधवार पौष कृष्णपक्ष, अष्टमी रुक्मिणी अष्टमी
7 जनवरी, गुरुवार पौष कृष्णपक्ष, नवमी
8 जनवरी, शुक्रवार पौष कृष्णपक्ष, दशमी
9 जनवरी, शनिवार पौष कृष्णपक्ष, एकादशी सफला एकादशी व्रत
10 जनवरी, रविवार पौष कृष्णपक्ष, द्वादशी प्रदोष, स्वरूप द्वादशी व्रत

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
5 जनवरी, मंगलवार - त्रिपुष्कर योग (सुबह 07:20 से शाम 06:25 तक)
4 जनवरी, सोमवार - प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी का मुहूर्त, बुध का राशि परिवर्तन
6 जनवरी, बुधवार - व्हीकल और मशीनरी खरीदारी का मुहूर्त
8 जनवरी, शुक्रवार - प्रॉपर्टी में निवेश और व्हीकल खरीदारी का मुहूर्त
9 जनवरी, शनिवार - प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी का मुहूर्त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu Calendar 4 To 10 January 2021 Panchang: January First Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b49VRj
via IFTTT
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस सप्ताह रहेंगे सिर्फ 3 व्रत, कोई बड़ा त्योहार नहीं हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस सप्ताह रहेंगे सिर्फ 3 व्रत, कोई बड़ा त्योहार नहीं Reviewed by Prbnews on January 03, 2021 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.