जन्म तारीख के आधार पर 18 से 24 मई तक का समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं

नया सप्ताह शुरू हो गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन दिनों में धैर्य के साथ और मन को शांत रखकर काम करना होगा। अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 18 से 24 मई तक का समय कैसा रह सकता है...

जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

इन दिनों में कोई नई योजना बन सकती है। पुरानी योजनाओं की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। अधिकारियों के सहयोग से बाधाएं दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। अनावश्य खर्च बढ़ सकते हैं। उधार दिया गया धन मिलने में दिक्कतें आएंगी।

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

धैर्य बनाए रखने का समय है। मन शांत रखकर काम करें। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। आय बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। सतर्क रहें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

आपके लिए ये सप्ताह भाग्य का साथ मिलने का रहेगा। थोड़ी मेहनत में ही सफलता मिल सकती है। सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। धन लाभ मिल सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

घर मांगलिक आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। पुराने वाद-विवाद शांत हो सकते हैं। धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

मेहनत और ज्यादा करनी होगी, तभी कुछ राहत मिल सकती है। काम बिगड़ने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। वरिष्ठ लोगों की मदद से बात संभल सकती है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

मित्रों की ओर से या रिश्तेदारों से चिंता बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए धैर्य बनाए रखने का समय है। आय में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

कमाई के नए साधन मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय पक्ष का रह सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

विरोधियों को पराजित करने में सफलता मिल सकती है। मित्रों की मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। घर में हर्षोल्लास रह सकता है। बेरोजगारों को काम मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly horoscope for 18 to 24 may, saptahik rashifal may 2020, may 2020 ank rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWjCkL
via IFTTT
जन्म तारीख के आधार पर 18 से 24 मई तक का समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं जन्म तारीख के आधार पर 18 से 24 मई तक का समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं Reviewed by Prbnews on May 16, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.