जम्मू रीजन (समर जोन) की 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 72% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, 70 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

जम्मू- कश्मीर बोर्ड ने जम्मू रीजन / समर जोन में आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं नतीजे जारी कर दिए है। JKBOSE 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा सोमवार, 15 जून को की गई । जम्मू रीजन / समर जोन में 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.ac.in पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 70 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। वहीं, इस बार 72% पास प्रतिशत के साथ लड़कियां आगे रहीं, जबकि परीक्षा में कुल 68% लड़के पास हुए।

मार्क शीट और सर्टिफिकेट बाद में होंगे जारी

पूरे देश में फैले कोविड-19 महामारी को देखते हुए जम्मू- कश्मीर बोर्ड ने JKBOSE ने 10वीं के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किए है, ताकि छात्रों को अपने नतीजे और स्कोर कार्ड देखने के लिए बाहर न जाना पड़े। 10वीं की परीक्षाओं की उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी उनके सम्बन्धित स्कूल द्वारा बाद में उपलब्ध करायी जाएगी। इस बार जम्मू एवं कश्मीर बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 29 फरवरी से 18 मार्च 2020 के बीच किया गया था।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऊपर दी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां JKBOSE जम्मू वार्षिक नियमित परिणाम पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और ’व्यू रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JKBOSE, Jammu-Kashmir Board (Summer zone) 10th Exam 2020 results declared | Jammu-Kashmir Board (Summer zone) 10th Exam 2020 News Updates | Jammu-Kashmir Board latest updates, Jammu-Kashmir Board (Summer zone) board 10th topper


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37tQQ7r
via IFTTT
जम्मू रीजन (समर जोन) की 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 72% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, 70 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास जम्मू रीजन (समर जोन) की 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 72% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, 70 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास Reviewed by Prbnews on June 15, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.