15 से 21 जून तक स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा सतर्क रहने का है समय, कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें

जून का तीसरा सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने का रहेगा। इन दिनों कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से अंक ज्योतिष के हिसाब से इस सप्ताह कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करना पड़ सकती है। जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 15 से 21 जून तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है

इस सप्ताह घर-परिवार में वाद-विवाह हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। कमाई रुक सकती है, अभी धैर्य से काम लेना का समय है।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

वाद-विवाद की स्थिति से बचें, वरना बात ज्यादा बढ़ सकती है। स्थाई संपत्तियों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने का समय है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

नौकरी वाले लोगों को इस सप्ताह में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। धन संबंधी कामों में सावधान रहने की जरूरत है। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

वैवाहिक जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। समझदारी से काम लेना होगा। अनजाना भय रह सकता है। मानसिक तनाव की वजह से क्रोध बढ़ सकता है। कुछ दिनों बाद समय पक्ष का हो जाएगा।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23

अतिरिक्त काम की वजह से थकान बढ़ सकती है। धन संबंधी कामों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ व्यक्ति का साध मिलेगा।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

इस सप्ताह कोई नई योजना बन सकती है। पुरानी योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को लाभ का सौदा मिल सकता है। कार्यों में बदलाव होने से उत्साह बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

शत्रुओं की वजह से हानि हो सकती है। इस सप्ताह समय पक्ष का नहीं रहेगा। इस वजह से सावधानी रखनी होगी। नौकरी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन शांत रखें।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय भी बढ़ने के योग हैं। व्यापारियों के लिए ये समय ज्यादा सावधानी रखने का है। साझेदारों की वजह से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

आपको जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है। इसीलिए अभी धैर्य बनाए रखें। मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
saptahik rashifal 15 to 21 june, weekly horoscope 21 june, numerology, ank jyotish, June 2020 ank rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fnHD3g
via IFTTT
15 से 21 जून तक स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा सतर्क रहने का है समय, कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें 15 से 21 जून तक स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा सतर्क रहने का है समय, कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें Reviewed by Prbnews on June 14, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.