सोमवार को नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है, अटके काम पूरे हो सकते हैं

सोमवार, 8 जून का मूलांक 8, भाग्यांक 9, दिन अंक 2, 7, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 के साथ अंक 6, 8 की मित्र युति, अंक 5 की प्रबल मित्र युति और अंक 9 की विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति और अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति और अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ मित्र युति बनी है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 8 जून का दिन...

अंक 1- संतान के कार्य संबंधी चिंता रह सकती है। नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को तेल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- लंबे समय से अटका कार्य होने किए संभावना है। व्यर्थ में लोगों से उलझने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- दिन के आरंभ से ही व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। समाज में प्रभुत्व बढ़ सकता है। अपनी चीजों का सफ़र में विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- व्यापार अच्छा रह सकता है। लाभ मिल सकता है। नए सौदे कर सकते हैं। गले का खास ख्याल रखें।

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- दिन अच्छा रह सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। नए संबंध लाभदायक रह सकते हैं।

क्या करें- भांजे-भांजी को उनकी प्रिय वस्तु की भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- मशहूर लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकता है। दूसरों पर जल्दबाजी में विश्वास न करें| मानसिक स्थिरता बनाए रखें।

क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- मकान संबंधी समस्या हल हो सकती है। अत्यावश्यक कार्यों के मामले में टालमटोल बिलकुल न करें। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

क्या करें- गणेशजी की पूजा करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- आर्थिक मामलों को ढंग से संभालें। अंतरंग संबंध में संभलकर रहें। अपने कार्यों से सामाजिक दायरे में प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं।

क्या करें- जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- नौकरी बदलने का अवसर आ सकता है। ऑफिस में बेचैनी महसूस हो सकती है। अधिक तनाव से बचें।

क्या करें- भैरव बाबा के सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
monday, 8 june ank rashifal, daily rashifal, somwar ka ank rashifal, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dGP84H
via IFTTT
सोमवार को नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है, अटके काम पूरे हो सकते हैं सोमवार को नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है, अटके काम पूरे हो सकते हैं Reviewed by Prbnews on June 06, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.