27 जुलाई से 2 अगस्त तक किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें, अभी धैर्य बनाए रखने का समय है, कड़ी मेहनत करने वालों को मिलेगी सफलता

जुलाई माह के अंतिम पांच दिन और अगस्त के शुरुआती 2 दिनों में कड़ी मेहनत करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। ये धैर्य बनाए रखने का समय है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अभी मौसमी बीमारियां बढ़ सकती हैं, ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जन्म तारीख के आधार पर जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी सोमवार, 27 जुलाई से रविवार, 2 अगस्त तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में किसी भी तरह की जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र के लोगों को विशेष सतर्कता रखनी होगी। धैर्य बनाए रखने का समय है।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

उत्साह बना रहेगा। अपना काम पूरे जोश से कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए समय लाभ का रहेगा। कोई बड़ा सौदा इस सप्ताह हो सकता है। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

पुराने समय में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। काम में मन लगेगा और निवेश से लाभ मिल सकता है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

रिश्तेदारों से या मित्रों की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा। समय पक्ष का है।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

ये समय शांति से रहने का है। जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। छोटी सी लापरवाही से भी बड़ा नुकसान हो सकता है। मन शांत रखें। कुछ दिन बाद समय आपके पक्ष का हो सकता है।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न करें। सोच-समझकर आगे बढ़ें। सतर्क रहने का समय है। किसी वरिष्ट व्यक्ति से मदद मिल सकती है। नौकरी में वाद-विवाद से बचें।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

ये समय श्रेष्ठ रहने वाला है। पुरानी योजनाएं सफल होने का समय है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और आगे बढ़ने साथियों की मदद भी मिलेगी।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों की सहायता लेना पड़ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। क्रोध से बचें और जल्दबाजी में कोई काम न करें।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। धन संबंधित कोई यात्रा हो सकती है। पुराना अटका पैसा अभी मिलने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly horoscope 27 July 2 August, numerology, ank jyotish, saptahik rashifal july 2020, weekly rashifal july to august


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCTMlR
via IFTTT
27 जुलाई से 2 अगस्त तक किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें, अभी धैर्य बनाए रखने का समय है, कड़ी मेहनत करने वालों को मिलेगी सफलता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें, अभी धैर्य बनाए रखने का समय है, कड़ी मेहनत करने वालों को मिलेगी सफलता Reviewed by Prbnews on July 26, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.