4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा।

  • शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव
देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। राजनैतिक नजरिये से समय अच्छा है। देश में की राजनीति में कोई नया चेहरा सामने आ सकता है। महंगाई में भी कमी आने के योग बनेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों में सुधार हो सकता है। विरोधी शक्तियां कमजोर होंगी।

शुक्र का राशि बदलना 8 राशियों के लिए शुभ
मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला सिंह, राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।

2 राशियों को रहना होगा संभलकर
​​​​​​​
शुक्र के मिथुन राशि में आ जाने से , मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 2 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

अन्य 2 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
​​​​​​​
शुक्र के मिथुन राशि में आ जाने से कर्क, कन्या राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Venus in Mithun Rashi (Gemini) 2020 Planetary Transit 2020: Mithun Rashi Parivartan, Shubh For Rashifal Kark (Cancer) Mesh (Aries) Tula Kanya and Its Impact On (Job, Busines, Property and Health)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PcoMwK
via IFTTT
4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर 4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर Reviewed by Prbnews on July 31, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.