घर में गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर रखना हो तो उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं, सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य की फोटो लगानी चाहिए

घर में सकारात्मकता और पवित्रता बनाए रखने के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें रखने की परंपरा पुराने समय से ही चली आ रही है। वास्तु शास्त्र में इनके लिए भी शुभ दिशाएं बताई गई हैं। अगर इन दिशाओं और जगहों का ध्यान रखा जाए तो घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। कोलकाता की एस्ट्रोलॉजर डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार जानिए इन शुभ चीजों के लिए शुभ दिशाएं...

गणेशजी की मूर्ति

भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर रखना हो तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगानी चाहिए। मूर्ति रखना चाहते हैं तो घर में या मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

श्रीकृष्ण की फोटो

हॉल में या बेडरूम में भगवान श्रीकृष्‍ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर भी लगाई जा सकती है। बेडरूम में राधाकृष्ण की फोटो लगा सकते हैं।

सूर्यदेव की तस्वीर

सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्यदेव की तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है। इस फोटो पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है। पूर्व दिशा से ही सूर्योदय होता है। रोज सुबह इस फोटो के दर्शन करना चाहिए।

पूजन सामग्री के लिए शुभ दिशा

दीपक, धूप-अगरबत्ति जैसी पूजा में उपयोग की जाने वाली जरूरी चीजों को मंदिर की आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में न रखा जाए तो घर के वास्तु दोष बढ़ते हैं। घर की छत पर या आंगन की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी के पौधे लगाना शुभ माना गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vastu tips about photos and idol of lord ganesh and surya dev, vastu disha for tulsi, tulsi in home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D9qwEf
via IFTTT
घर में गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर रखना हो तो उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं, सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य की फोटो लगानी चाहिए घर में गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर रखना हो तो उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं, सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य की फोटो लगानी चाहिए Reviewed by Prbnews on July 24, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.