वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में नहीं लगानी चाहिए जंगली जानवरों की तस्वीर, वहीं शंख रखने से बढ़ती है समृद्धि

ब्रह्माजी ने वास्तु शास्त्र के नियम बनाए थे। मत्स्य पुराण में इनका महत्व भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजों का पॉजिटिव और नेगेटिव असर उस घर में रहने वाले लोगों पर पड़ता है। घर में रखी शुभ चीजों के प्रभाव से वहां रहने वाले लोगों की तरक्की होती है। सुख और समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा अशुभ चीजों के कारण घर के लोग बीमार और परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सांप और अन्य जंगली जानवरों की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इनके अलावा घर में शंख का होना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके कारण घर में सुख बढ़ता है और धन लाभ भी होता है।

शुभ नहीं होता घर में सांप की तस्वीर लगाना
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, घर में गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों की फोटो या चित्र दीवारों पर नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि ये आपके परिवार पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन पक्षियों की तस्वीरें लगाना घर के लिए शुभ नहीं होता है। कभी-कभी रोमांचक होने के चक्कर में हम सांप, गोह की तस्वीरें घर में लगाते हैं लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार, सांप या उन जैसे जंतुओं की फोटो, आकृतियों की चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है तथा अशांति बनी रहती है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच में कलह होती रहती है।

शंख रखने से घर में आती है सुख-समृद्धि
पू जा-पाठ में शंख का विशेष महत्व माना गया है। इसकी ध्वनि से न केवल आस-पास का वातावरण पवित्र होता है, बल्कि इसे रखने मात्र से ही तमाम तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार शंखनाद और शंख रखने के कई फायदे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख नियमित रूप से बजाना सेहत के लिए बेहतर होता है। फिर चाहे छोटा शंख हो या बड़ा। मान्यता है कि शंख बजाने से हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होती। फेंगशुई के मुताबिक शंख रखना बेहद शुभ होता है। यह कार्यक्षेत्र में सुख-समृद्धि लेकर आता है। इसे रखने मात्र से ही व्यवसाय-व्यापार में वृद्धि होती है। शंख भगवान बुद्ध के पैरों में बने 8 शुभ चिन्हों में से एक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
According to Vastu Shastra, pictures of wild animals should not be planted in the house, keeping the shells increases prosperity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39yBYFO
via IFTTT
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में नहीं लगानी चाहिए जंगली जानवरों की तस्वीर, वहीं शंख रखने से बढ़ती है समृद्धि वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में नहीं लगानी चाहिए जंगली जानवरों की तस्वीर, वहीं शंख रखने से बढ़ती है समृद्धि Reviewed by Prbnews on July 28, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.