जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 10 से 16 अगस्त तक का समय, इस सप्ताह क्या करें और क्या नहीं

अगस्त माह का नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस माह में नौकरी करने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने का समय है। अधिकारियों के मार्गदर्शन से लाभ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इन सात दिनों में खान-पान के लेकर लापरवाही न करें। जन्म तारीख के आधार पर जानें आपके लिए ये सप्ताह यानी 10 से 16 अगस्त तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष लाभ मिल सकता है। सरकार से संबंधित कामों में भी प्रगति हो सकती है। आय बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

ऑफिस के कामों में बढ़ोतरी हो सकती है। थकान की वजह से तनाव बढ़ सकता है। सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

इस सप्ताह यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में साथियों की मदद से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अटका धन वापस मिल सकता है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। घर का विशेष ध्यान रखें। कोई जरूरी चीज खो सकती हैं। धन संबंधी कामों में सावधान रहें। किसी अनजान पर भरोसा न करें।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। संतान के संबंध में सुखद समय रहेगा।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

मित्रों की वजह से कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापारियों के समय अच्छा रहेगा। वाद-विवाद में जीत हो सकती है। नौकरी में सफलता मिलेगी।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

पुराने समय में की गई मेहनत का फल इस सप्ताह मिल सकती है। मान-सम्मान के साथ ही सफलता भी मिल सकती है। कोई नया काम इस सप्ताह शुरू हो सकता है। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

आपको इन सात दिनों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लेन-देन में सोच-समझकर आगे बढ़ें। क्रोध की वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। शांति से काम करें। धैर्य बनाए रखें।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

घर में सुखद वातावरण रहेगा। पुराने कामों में सफलता के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा पूरा हो सकता है। कार्य स्थल पर अच्छी तरह काम कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly rashifal for 10 to 16 August, weekly horoscope in hindi, saptahik rashifal august 2020, numerology weekly rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gIlSfn
via IFTTT
जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 10 से 16 अगस्त तक का समय, इस सप्ताह क्या करें और क्या नहीं जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 10 से 16 अगस्त तक का समय, इस सप्ताह क्या करें और क्या नहीं Reviewed by Prbnews on August 09, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.