घर की सुंदरता के साथ ही सकारात्मकता भी बढ़ाता है बैंबू प्लांट, इस पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है

घर के दोष दूर करने के लिए वास्तु में कई तरीके बताए गए हैं। भारत में वास्तु और चीन में फेंगशुई प्रचलित है। भारत में भी चीन के वास्तु यानी फेंगशुई का चलन बढ़ रहा है। वास्तु के मुताबिक घर की सजावट के लिए और दोष दूर करने के लिए बैंबू प्लांट लगा सकते हैं। ये पौधा सकारात्मकता बढ़ाता है और नकारात्मकता को दूर रखता है।

कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार बैंबू प्लांट की सकारात्मक ऊर्जा से हमारे विचारों में भी पॉजिटिविटी बढ़ती है और मन शांत रहता है। अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिलती है। ये पौधा सुंदरता की वजह से भी घर में रखने का चलन है।

बैंबू प्लांट के घर की शुभ जगहें

इस पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है। ये पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है।

ये पौधा उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा बैंबू प्लांट लगाने से घर में शांति का वातावरण बना रहता है।

बैंबू प्लांट ऐसी जगह न रखें, जहां सूर्य की तेज रोशनी आती है, वरना ये पौधा खराब हो सकताहै।

पौधे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके आसपास गंदगी न हो। ये पौधा मुरझाना नहीं चाहिए। अगर ये कहीं से पीला हो रहा है, तो उस हिस्से को हटा देना चाहिए।

ये पौधा अपने मित्रों या रिश्तेदारों को गिफ्ट में भी दिया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bamboo plant increase the positivity in home, we can keep bamboo plant in bedroom also, vastu tips about bamboo plant


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iCo9cG
via IFTTT
घर की सुंदरता के साथ ही सकारात्मकता भी बढ़ाता है बैंबू प्लांट, इस पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है घर की सुंदरता के साथ ही सकारात्मकता भी बढ़ाता है बैंबू प्लांट, इस पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है Reviewed by Prbnews on August 13, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.