साप्ताहिक पंचांग, 21 से 27 सितंबर के बीच नहीं है कोई बड़ा पर्व लेकिन 4 ग्रह राशि बदलेंगे इसलिए ज्योतिषीय नजरिये से खास रहेगा ये हफ्ता

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर के चौथे हफ्ते में सिर्फ एकादशी व्रत रहेगा। इसके अलावा कोई तीज-त्योहार नहीं है। अधिक मास के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। अधिक मास में कोई पर्व या उत्सव नहीं होता है। इस दौरन सिर्फ भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत-उपवास और स्नान दान किया जाता है। इस हफ्ते के आखिरी दिन कमला एकादशी व्रत रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा और आराधना के लिए ये दिन बहुत खास रहेगा। इनके अलावा इस हफ्ते पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती और विश्व पर्यटन दिवस भी रहेगा। वहीं ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह खास रहेगा। इस हफ्ते बुध, शुक्र और राहु-केतु राशि बदलेंगे। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं, हफ्ते में 4 दिन शुभ योग बनने से खरीदारी के मुहूर्त रहेंगे।


21 से 26 सितंबर तक का पंचांग

21 अगस्त, सोमवार - अश्विन, अधिक शुक्लपक्ष, पंचमी
22 सितंबर, मंगलवार - अश्विन अधिक शुक्लपक्ष, षष्ठी
23 सितंबर, बुधवार - अश्विन अधिक शुक्लपक्ष, सप्तमी
24 सितंबर, गुरुवार - अश्विन अधिक शुक्लपक्ष, अष्टमी
25 सितंबर, शुक्रवार - अश्विन अधिक शुक्लपक्ष, नवमी

26 सितंबर, शनिवार - अश्विन अधिक शुक्लपक्ष, दशमी

27 सितंबर, रविवार - अश्विन अधिक शुक्लपक्ष, एकादशी, कमला एकादशी

अन्य महत्वपूर्ण दिन और जयंती

25 सितंबर, शुक्रवार - पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
27 सितंबर, रविवार - विश्व पर्यटन दिवस

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

21 सितंबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग
22 सितंबर, मंगलवार - रवियोग, बुध का तुला में, राहु का वृष में और केतु का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा
25 सितंबर, शुक्रवार - रवियोग सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश
26 सितंबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
27 सितंबर, रविवार - शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu Calendar September 4th Week 2020 Panchang: September 4th Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWDtQR
via IFTTT
साप्ताहिक पंचांग, 21 से 27 सितंबर के बीच नहीं है कोई बड़ा पर्व लेकिन 4 ग्रह राशि बदलेंगे इसलिए ज्योतिषीय नजरिये से खास रहेगा ये हफ्ता साप्ताहिक पंचांग, 21 से 27 सितंबर के बीच नहीं है कोई बड़ा पर्व लेकिन 4 ग्रह राशि बदलेंगे इसलिए ज्योतिषीय नजरिये से खास रहेगा ये हफ्ता Reviewed by Prbnews on September 20, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.