4 अक्टूबर को मंगल टेढ़ी चाल के साथ आ जाएगा मीन राशि में; 7 राशियों के लिए अशुभ, लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग

4 अक्टूबर, रविवार को मंगल ग्रह टेढ़ी चाल से चलता हुआ अपनी राशि मेष से निकलकर एक राशि पीछे यानी मीन में चला जाएगा। मंगल अब मीन राशि में 23 दिसंबर तक रहेगा। जिसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता को भी प्रभावित करता है। मंगल का राशि परिवर्तन तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

भविष्यवाणी: सोने-चांदी की कीमतें और शेयर बाजार बढ़ेगा
पं. मिश्र का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी। मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।

  • मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।

कुंभ सहित 7 राशियों के लिए अशुभ समय
वक्री मंगल के मीन राशि में आ जाने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 7 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

तुला और मकर राशि के लिए अच्छा समय
मंगल के राशि परिवर्तन से तुला और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए मिला-जुला समय
मंगल के प्रभाव से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर ही घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मिट्‌टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें। पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं। इन उपायों की मदद से मंगल का अशुभ असर कम किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mangal Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2020 | Mars Transit In Gemini Impact On Zodiac Signs Taurus, Virgo, Scorpio, Sagittarius, Aquarius and Pisces


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cWVIop
via IFTTT
4 अक्टूबर को मंगल टेढ़ी चाल के साथ आ जाएगा मीन राशि में; 7 राशियों के लिए अशुभ, लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग 4 अक्टूबर को मंगल टेढ़ी चाल के साथ आ जाएगा मीन राशि में; 7 राशियों के लिए अशुभ, लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग Reviewed by Prbnews on September 30, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.