9 राशियों के लिए शुभ समाचार, कर्ज से मुक्ति और पैसों की आवक का, 3 राशियों के लिए कुछ नकारात्मकता भरा दिन

शुक्रवार, 18 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के लिए दिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने आसपास से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए दिन पैसों की आवक या कर्ज से मुक्ति का हो सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कुछ नकारात्मक घटनाओं वाला हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए कुछ खुशखबरी मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए पारिवारिक तनाव रहने के संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा दिखाने का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष - Ace of wands

दिन की शुरुआत में खुश खबर मिलेगी। आज काम करने का उत्साह बना रहेगा। किसी कठिन काम को अंजाम दे सकते हैं। घर में आज सुख शांति बनी रहेगी। घर की स्त्री अपने काम से जुड़े निर्णय में आपकी सहायता की अपेक्षा करती है। उन्हें पूरा सहयोग दें। जो लोग घर से दूर हैं। उनके घर की यात्रा के लिए अवसर प्राप्त होगा।
करियर - काम में तरक्की प्राप्त होगी।
लव - पति-पत्नी एक दूसरे को पूरा सहयोग देंगे।
हेल्थ - गैस से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

  • वृषभ - 3 of cups

आपना कर्ज पत्नी की सहायता से आप कम कर पाएंगे। पैसों की आवक और जावक में मेल बैठाना होगा। आपके स्वभाव की वजह से घर में किसी को मानसिक दुःख हो सकता है। जब बात पैसों से जुड़ी हो तब अपने जीवनसाथी या पार्टनर से सलाह लेकर ही निर्णय लें, वरना विवाद का सामना करना पड़ेगा। घर से जुड़े निर्णय में अपने मन से बदलाव ना करें।
करियर - नौकरी करने वालों की। अपने काम में रुचि बढ़ेगी।
लव - पत्नी की वजह से मन शांति बनी रहेगी।
हेल्थ - कंधे और गर्दन से जुड़े व्यायाम करें, टेंशन में राहत मिलेगी।

  • मिथुन - 10 of swords

आज आपको अपने काम और योजना के प्रति निष्ठा दिखानी होगी। मानसिक स्वास्थ्य आज आपको काम में परेशानी दे सकता है। बीती हुई बातों का डर और काम का तनाव आपको उदास बना देगा। निर्णय चाहे घर से जुड़ा हो या काम से अपने लिए हर शब्द पर टिके रहना आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। सारी रुकावटों का हल एक जगह और एक ही तरीके से नहीं मिलेगा। इसलिए, विविध मार्ग अपना कर प्रयत्न करते रहें।
करियर - काम का बोझ कम करने के लिए योजना बनाकर अमल करें।
लव - प्रिया व्यक्ति का सहयोग ना मिलना दुखी कर सकता है।
हेल्थ - नींद पूरी ना होने की वजह से उत्साह काम होगा।

  • कर्क - 2 of cups

आपका काम बांटने के लिए परिवार के सदस्य साथ देंगे। व्यापार करने वालों को उचित इंसान से मदद मिलेगी, जो काम का स्तर और अच्छा बनाने में मददगार होगी। सारे काम खुद से करने की जिद ना करें। पूर्व परिचित या मित्र से हुए मतभेद खत्म करने के लिए आप कदम उठा सकते हैं। शारीरिक बीमारी को अल्टरनेट थेरैपी से दूर करने का प्रयास जारी रहेगा। भागीदारी के काम में चर्चा करके ही आगे बढ़े।
करियर - आर्थिक स्थिति में सुधार हो दिखेगा।
लव - अविवाहित लोग सूर्य देवता की उपासना करें।
हेल्थ - अपचन से राहत मिलेगी।

  • सिंह - 3 of swords

आपके स्वभाव पर बचपन में किसी ने कही बात का या घटना का असर अभी भी है, उस घटना या बात के बारे में हीलर या काउंसलर से सलाह लें। ताकि, वह अपने आप के रास्ते की रुकावट ना बने। मन के डर को हावी ना होने दें। आपके अंदर की इच्छा शक्ति को बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम करते रहें। माता-पिता से जुड़ी भावनाओं को ठीक करने के लिए फॉरगिवनेस थेरैपी लाभदायक होगी।
करियर - मनचाहे काम में भी उत्साह न होना आपको चिंतित कर सकता है।
लव - पार्टनर से हुए विवाद को गंभीर रूप प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ - चिंता की वजह से बीपी से जुड़ी बीमारी सताएगी।

  • कन्या - 7 of cups

आज काम धीमी गति से होंगे, लेकिन आपके अंदर का धीरज भी बना रहेगा। अपने काम से ज्यादा पारिवारिक काम में रुचि होगी। कोई नहीं योजना बनाने और उसे अमल में लाने का प्रयास जारी रहेगा। परिवार के सदस्य की समस्या का हल निकालने की आपकी कोशिश जारी रहेगी। पैसों के निवेश के लिए अच्छा समय है। आप अधिक वक्त दिवास्वप्न देखने में ही बिता सकते हैं। वक्त के बारे में सतर्क रहें।
करियर - नर्सरी या नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े व्यवसाय को और सफल बनाने की योजना होगी।
लव - अपनी अपेक्षाओं के बारे में पार्टनरशिप खुल कर बात करें।
हेल्थ - सेहत में सुधार होगा।

  • तुला - 6 of swords

नए ज्ञान को आप जीवन जीवन में आगे बढ़ने के लिए और पैसों से जुड़ा मार्ग निकालने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयत्न योग्य दिशा में कर रहे हैं। आपकी लगन आपको लक्ष्य तक जाने के लिए मददगार रहेगी। आपके कुछ निर्णय परिवार वालों की सहमति के बिना ही लेने पड़ेंगे, जो कुछ समय तक तनाव का कारण हो सकता हैं। परिवार के लोगों को परेशान ना करें।
करियर - करियर में थोड़ा बदलाव आ रहा है।
लव - अपनी बात पार्टनर को समझाना मुश्किल होगा।
हेल्थ - सर्दी जुखाम सुबह में ज्यादा तकलीफ देगा।

  • वृश्चिक - King of cups

जीवन से जुड़ी बातों में संतुलन लाना जरूरी है। खर्च हुए पैसों का अफसोस होगा। आपकी चिंता और परेशानी आप व्यक्त नहीं कर सकेंगे। ना ही उस पर कोई हल निकाल पाएंगे। कुछ बातें वक्त के साथ सुलझ जाती हैं, लेकिन अपने कर्म भी मायने रखते हैं। इसलिए, बातों का हाल मिलने का इंतजार ना करके अपने काम पर ध्यान दें। परिवार की कुछ बातें आपको चिंतित बना देंगी।
करियर - विदेश से जुड़ा काम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है।
लव - पार्टनर्स में आपसी तनाव कम होगा।
हेल्थ - किडनी से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

  • धनु - The Emperor

आपके पिता का आपके प्रति और आपका उनके प्रति रोष बना रहेगा। जिन बातों पर मतभेद होता है, उन बातों को आज के दिन टाल दें। पिता से पैसों की अपेक्षा ना करें। आप मेहनती हैं लेकिन योग्य दिशा में लिए हुए मेहनत ही आप को लक्ष्य तक पहुंचा सकती है। मार्गदर्शन के लिए अपने कार्य से जुड़े अनुभवी व्यक्ति के संपर्क में रहे पैसों से जुड़ी समस्या का निवारण जल्दी होगा।
करियर - काम से जुड़ी असफलता से आत्मविश्वास कम ना होने दें।
लव - काम के बोझ का अपने वैवाहिक जीवन पर असर न होने दें।
हेल्थ - आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

  • मकर - Page of wands

किसी भी बात की जड़ तक जाना आपको बखूबी आता है। फिर चाहे बात काम से जुड़ी हो या घर की समस्याओं से और यही बात है कि आप कोई भी सवाल का जवाब बखूबी से निकाल सकते हैं और यही खूबी आज आपको मदद करेगी। अपने परिवार से जुड़े किसी आर्थिक समस्या का समाधान आप के जरिए ही मिलेगा और मित्र परिवार में भी कोई उलझन भी आप ही सुलझा सकते हैं।
करियर - लॉ से जुड़े कैरियर में आज उतार चढ़ाव आ सकता है।
लव - अपने पार्टनर की तरक्की से आज आप खुश होंगे।
हेल्थ - स्वास्थ्य और उत्साह दोनों ठीक रहेंगे।

  • कुंभ - THE FOOL

आप आपके खुशनुमा स्वभाव और साहस उत्साह के लिए लोगों में प्रसिद्ध है। आज यही खूबी आपको नए काम शुरू करने में मदद करेगी। नए काम के लिए मित्र से सहायता और प्रोत्साहन दोनों मिलेगा। आपका परिवार से मेलजोल बना रहेगा और बढ़ेगा भी। दिन की शुरुआत में उत्साह बहुत रहेगा लेकिन दिन के अंत तक आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, इसलिए अपनी क्षमता से ज्यादा काम ना लें।
करियर - धातु के व्यापार से जुड़े लोग नए काम का अवसर ढूंढने में कामयाब रहेंगे।
लव - पार्टनर्स में प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ - जीवन शैली में किए हुए बदलाव की वजह से आपका उत्साह बढ़ेगा।

  • मीन - Judgement

पिछले कुछ दिनों से आपने अपनी परिस्थिति में काफी सकारात्मक बदलाव देखा है और यही बदलाव आप को कायम रखने के लिए किसी मित्र या मार्गदर्शक से मिली सलाह उपयुक्त रहेगी। अपने सारे निर्णय के लिए मित्र या मार्गदर्शक पर पूरी तरह से निर्भर ना रहें। छोटे भाई से हुए विवाद मिटाने की कोशिश करें। काम के बारे में अपने भागीदार के प्रति विश्वास दिखाना जरूरी है, लेकिन दस्तावेज से जुड़ी सारी बातों को अच्छे से पढ़ कर ही अपना निर्णय लें।
करियर - अपने काम को खुद के बलबूते पर पूरा करने की कोशिश करे
लव - लव लाइफ में सकारात्मक बदल दिखेगा।
हेल्थ - पेट से जुड़ी तकलीफ रात में सता सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Friday rashifal 18 September 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZL2ibS
via IFTTT
9 राशियों के लिए शुभ समाचार, कर्ज से मुक्ति और पैसों की आवक का, 3 राशियों के लिए कुछ नकारात्मकता भरा दिन 9 राशियों के लिए शुभ समाचार, कर्ज से मुक्ति और पैसों की आवक का, 3 राशियों के लिए कुछ नकारात्मकता भरा दिन Reviewed by Prbnews on September 17, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.