नवंबर में दीपावली तक खरीदारी के लिए 10 दिन शुभ मुहूर्त, 12 को धनतेरस और 14 नवंबर को मनेगी दीपावली

नवंबर के दूसरे दिन से ही खरीदारी के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसके चलते दीपावली तक ज्वैलरी, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान सहित घर की सभी जरूरी चीजों की खरीदारी की जा सकती है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक इसके लिए नवंबर के पहले हफ्ते में 6 दिन और दूसरे हफ्ते में अहोई अष्टमी, धनतेरस और दिवाली सहित 4 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।
पं. मिश्र का कहना है कि 2 से 14 नवंबर तक 3 सर्वार्थसिद्धि और रवियोग के साथ ही स्थिर, वर्धमान, मातंग, महालक्ष्मी और पुष्य योग बनेंगे। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी से सुख, समृद्धि और प्रसन्नता मिलती है। इस बार 7 तारीख को पुष्य योग और 12 को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 14 नवंबर, शनिवार को महालक्ष्मी पूजा के साथ दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

2 से 14 नवंबर तक शुभ मुहूर्त

2 नवंबर: स्थिर योग में अचल संपत्ति में निवेश या खरीदारी करना शुभ है। इस योग में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत और सामान्य चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।
3 नवंबर: मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र से मातंग योग बनेगा। साथ ही जया तिथि भी रहेगी। इस संयोग में की गई खरीदारी शुभ और फायदेमंद रहेगी।
4 नवंबर: इस दिन सूर्योदय काल से सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो रहा है जो कि अगले दिन तक रहेगा। साथ ही करवा चौथ पर्व भी रहेगा। चतुर्थी और बुधवार होने से इस दिन की शुभता बढ़ जाएगी। इस दिन रत्न, आभूषण व वस्त्र खरीदना लाभकारी रहेगा।
5 नवंबर: गुरुवार को पूर्णा तिथि और गजकेसरी योग में की गई खरीदारी समृद्धि देने वाली रहेगी। इस दिन प्रॉपर्टी और व्हीकल से लेकर हर तरह की खरीदी की जा सकती है।
6 नवंबर: इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र होने से संपत्ति खरीदी और वाहन खरीदी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग होने से सभी प्रकार की खरीदारी व यात्रा करना शुभ होगा।
7 नवंबर: इस दिन शनि पुष्य योग बन रहा है। साथ ही पूरे दिन खरीदारी के लिए रवियोग बन रहा है। इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।
8 नवंबर: कुमार योग, अश्लेषा नक्षत्र व अहोई अष्टमी। इस दिन खाने की चीजों के साथ ही औषधियों की खरीदारी और मांगलिक काम करना फलदायी रहेगा।
11 नवंबर: इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से वृद्धि देने वाला वर्धमान योग बनेगा। इसके साथ ही चंद्र-मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग भी बन रहा है।
12 नवंबर: इस दिन धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष व हस्त नक्षत्र योग रहेगा। इस दिन वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।
14 नवंबर: दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो जाएगा। जो कि रात करीब 8 बजे तक रहेगा।लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 days auspicious time for shopping till Deepawali in November; Dhanteras on 12 and Diwali on 14 November


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TGDONy
via IFTTT
नवंबर में दीपावली तक खरीदारी के लिए 10 दिन शुभ मुहूर्त, 12 को धनतेरस और 14 नवंबर को मनेगी दीपावली नवंबर में दीपावली तक खरीदारी के लिए 10 दिन शुभ मुहूर्त, 12 को धनतेरस और 14 नवंबर को मनेगी दीपावली Reviewed by Prbnews on October 30, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.