6 नवंबर तक सूर्य रहेगा राहु के नक्षत्र में, कुंभ सहित सात राशियों के लिए है तनाव वाला समय

6 नवंबर तक सूर्य स्वाति नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र का स्वामी राहु है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इस ग्रह के ही कारण मौसम, ऋतुएं, सेहत और मानसिक स्थिति में बदलाव होने लगता है। सूर्य ही आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाता है। इसलिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से देश की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। सूर्य के प्रभाव से 5 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं अन्य 7 राशियों को संभलकर रहना होगा।

पं. मिश्र का कहना है कि राहु के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से मौसम में बदलाव होंगे। देश के कुछ हिस्सों में ठंडक बढ़ेगी। साथ ही देश की सीमाओं से जुड़े कुछ बड़े मामले सामने आ सकते हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में भी फेरबदल की संभावना बन रही है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के कारण कई लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कामकाज को लेकर तनाव की स्थितियां भी बन सकती हैं। मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के कारण इन 7 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, वृष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

सूर्य से तरक्की मिलती है तो नुकसान भी होता है
सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है। वहीं सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रुकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है।

मकर सहित 5 राशियों के लिए अच्छा समय
वृष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कुंभ सहित 7 राशियों के लिए मुश्किल समय
सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस में मुश्किल समय हो सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। लिए गए कुछ फैसले गलत भी साबित हो सकते हैं। इन 7 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए

  1. सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए पीपल और मदार के पौधे में पानी डालना चाहिए।
  2. शुभ फल बढ़ाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को प्रणाम करें।
  3. तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाएं।
  4. पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को चढ़ाना चाहिए।
  5. सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं।
  6. गुड़हल का फूल चढ़ाने से सूर्य संबंधी दोष खत्म हो जाते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sun will remain in the constellation of Rahu till 6 November, tense time for seven zodiac signs including Aquarius


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jqotLG
via IFTTT
6 नवंबर तक सूर्य रहेगा राहु के नक्षत्र में, कुंभ सहित सात राशियों के लिए है तनाव वाला समय 6 नवंबर तक सूर्य रहेगा राहु के नक्षत्र में, कुंभ सहित सात राशियों के लिए है तनाव वाला समय Reviewed by Prbnews on October 26, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.