नवरात्र के साथ खत्म होगा ये सप्ताह, हफ्ते के आखिरी दिन मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर का तीसरा सप्ताह खास रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस हफ्ते खरीदारी के 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें प्रॉपर्टी, व्हीकल, फर्नीचर और दैनिक सुख-सुविधा की चीजें खरीदी जा सकती हैं। वहीं मंगलवार को पुरुषोत्तम महीने की एकादशी व्रत रहेगा। इसके बाद ये एकादशी 2023 में आएगी। इस सप्ताह 16 अक्टूबर को अधिक मास खत्म हो जाएगा। इसी दिन शुक्रवार को अमावस्या का होना भी शुभ संयोग हैं। इसके अगले दिन से नवरात्र शुरू हो जाएंगे।
ज्योतिषीय नजरिये से भी आने वाले दिन खास रहेंगे। इस हफ्ते 13, 14, 16, 17 और 18 अक्टूबर को खरीदारी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं इन दिनों में बुध ग्रह वक्री होगा यानी बुध की चाल टेढ़ी हो जाएगी और सूर्य राशि बदलकर तुला में आ जाएगा। इनके अलावा डॉ. अब्दुल कलाम जयंती, विश्व खाद्य दिवस और महाराज अग्रसेन जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिन रहेंगे। इस कारण ये सप्ताह महत्वपूर्ण है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu Calendar October 4th Week 2020 Panchang: October 4th Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353VM1K
via IFTTT
नवरात्र के साथ खत्म होगा ये सप्ताह, हफ्ते के आखिरी दिन मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व नवरात्र के साथ खत्म होगा ये सप्ताह, हफ्ते के आखिरी दिन मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व Reviewed by Prbnews on October 18, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.