अगर घर में गुलाब, गेंदे या मोगरे का पौधा लगाना चाहते हैं तो इनके लिए पूर्व दिशा होती है शुभ, तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए

पेड़-पौधे वातावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। वास्तु में भी पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। घर में सुंदर फूल वाले पौधे लगाने से वास्तु दोष दूर हो सकते हैं और इनकी हरियाली से मन को प्रसन्नता मिलती है। विचार सकारात्मक बनते हैं। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार पेड़-पौधों के लिए भी वास्तु में शुभ दिशाएं बताई गई हैं।

डॉ. राठी के अनुसार घर के आंगन में गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली, मोगरे के पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इन्हें घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा इन पौधों के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती है।

घर में तुलसी लगाना चाहते हैं तो इसे पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाएं। आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। रोज सुबह बाल गोपाल को तुलसी के साथ भोग लगाना चाहिए। तुलसी का सेवन रोज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को इसके पास दीपक जलाएं। इन बातों का ध्यान रखने से तुलसी से वास्तु, धर्म और स्वास्थ्य के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

सजावट के लिए छोटे पौधे उतर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है। घर में छोटा सा बगीचा बनाना चाहते हैं तो घर की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में बना सकते हैं। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में फूल वाले पौधे और बेल लगाई जा सकती है।

पेड़-पौधे के खराब पत्ते तुरंत हटा दें

घर में लगे पेड़-पौधों की हरियाली की वजह से हमारी नकारात्मक सोच खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। ध्यान रखें पेड़-पौधे के खराब हिस्से, पीले या सूखे पत्ते तुरंत हटा देना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर पेड़-पौधों के आसपास गंदगी रहेगी तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vastu tips for plants in home, plantation in home, best directions for plants in home, vastu tips, vastu in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lXirUy
via IFTTT
अगर घर में गुलाब, गेंदे या मोगरे का पौधा लगाना चाहते हैं तो इनके लिए पूर्व दिशा होती है शुभ, तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए अगर घर में गुलाब, गेंदे या मोगरे का पौधा लगाना चाहते हैं तो इनके लिए पूर्व दिशा होती है शुभ, तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए Reviewed by Prbnews on October 17, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.