लक्ष्मी पूजा में करें देवी के 12 नामों का जाप, पूजन करते समय माता को लाल गुलाब चढ़ाएं

दीपावली पर पूजा करते समय लक्ष्मी मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। मंत्र जाप करने से पूजा जल्दी सफल हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम् का पाठ भी किया जा सकता है। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और भक्त की इच्छाएं पूरी कर सकती हैं।

ये है श्री लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम्

ईश्वरीकमला लक्ष्मीश्चलाभूतिर्हरिप्रिया। पद्मा पद्मालया सम्पद् रमा श्री: पद्मधारिणी।।

द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्य य: पठेत्। स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत्तस्य पुत्रदारादिभिस्सह।।

इस स्तोत्रम् में देवी लक्ष्मी के 12 नाम बताए गए हैं। ईश्वरी, कमला, लक्ष्मी, चला, भूति, हरिप्रिया, पद्मा, पद्मालया, संपद्, रमा, श्री, पद्मधारिणी। इन 12 नामों का जाप करने से भक्त को स्थिर लक्ष्मी यानी धन, संतान सुख मिल सकता है और दरिद्रता दूर हो सकती है।

आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा में लक्ष्मीजी के अन्य मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं मंत्र जाप

दीपावली पर लक्ष्मी पूजा से पहले स्नान करें। साफ वस्त्र पहनकर देवी लक्ष्मी पूजा करें। देवी को कमल और लाल गुलाब के फूल अर्पित करें। वस्त्र, पुष्पहार, कुमकुम आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं। भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। लक्ष्मी मूर्ति के सामने आसन लगाकर बैठें और स्फटिक की माला की मदद से 108 बार मंत्र जाप करें। आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mantra jaap on diwali puja, laxmi puja mantra, laxmi mantra, 12 names of Goddess Lakshmi , laxmi puja vidhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UugTFy
via IFTTT
लक्ष्मी पूजा में करें देवी के 12 नामों का जाप, पूजन करते समय माता को लाल गुलाब चढ़ाएं लक्ष्मी पूजा में करें देवी के 12 नामों का जाप, पूजन करते समय माता को लाल गुलाब चढ़ाएं Reviewed by Prbnews on November 13, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.