मोमबत्तियों से लेकर गिफ्ट तक हर चीज का है अपना अलग महत्व

क्रिसमस के मौके पर घर-ऑफिस और हर जगह को सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री लगाते हैं। इस ट्री को घंटियों, चॉकलेट, लाइट्स और गुब्बारों से सजाया जाता है। साथ इस दिन चर्च में मोमबत्तियां लगाई जाती है। रात में सामूहिक प्रार्थना की जाती है। इसके साथ ही केक और गिफ्ट बांटने की भी परंपरा है। इन सब के बिना ये पर्व अधूरा है। क्रिसमस की इन परंपराओं से जुड़ी मान्यताएं बताती है कि ये पर्व शांति, प्रेम और एकता का संदेश देता है।

क्रिसमस से जुड़ी परंपराएं और मान्यताएं

1. मोमबत्तियां लाती हैं खुशियां
परंपरा: क्रिसमस पर ईसा मसीह के सामने मोमबत्तियां जलाकर लोग उनसे जीवन में प्रकाश की कामना करते हैं।
मान्यता: ईसा मसीह के सामने अलग-अलग रंगों की मोमबत्तियां जलाने से जीवन में खुशियां और सफलता आती हैं।

2. घंटियों से सकारात्मक ऊर्जा
परंपरा: घर को घंटियों से सजाया जाता है और ईसा मसीह के जन्मदिन पर उनके प्रकट होने के समय उल्लास से घंटियां बजाकर खुशियां मनाई जाती हैं।
मान्यता: घर को घंटियों से सजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घंटियों की आवाज से उमंग पैदा होती है, जो मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।

3. केक से तनाव दूर
परंपरा: ईसा मसीह के जन्मदिन पर खुशियां बांटने के लिए केक खाया जाता है और लोगों को बांटा जाता है।
मान्यता: मिठाई के रूप में केक खाने से तनाव और अवसाद खत्म होता है और आनंद मिलता है।

4. दान का प्रकार है उपहार
परंपरा: क्रिसमस पर लोगों को उपहार और जरूरतमंद लोगों को कपड़े, मिठाइयां और खाने की चीजें बांटी जाती है।
मान्यता: उपहार एक तरह का दान है। जिससे खुशी मिलती है। जरूरतमंद लोगों को उपहार देने से तमाम समस्याएं दूर हो जाती है।

5. मिलकर रहने का संदेश
परंपरा: क्रिसमस पर आधी रात के समय ईसा मसीही के सामने मिलकर सामूहिक प्रार्थना की जाती है।
मान्यता: प्रार्थना से ईश्वर के करीब होने का एहसास होता है। सामूहिक प्रार्थना साथ मिलकर रहने का संदेश देती है। सामूहिक रूप से करने पर ये ज्यादा प्रभावशाली होती है।

क्रिसमस ट्री से जुड़ी परंपराएं और मान्यताएं
1.
क्रिसमस पर घर-ऑफिस को क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। ऐसा करने के पीछे का कारण ये है कि प्राकृतिक क्रिसमस ट्री को देखकर और उसके आसपास रहने से खुशी महसूस होती है। ये पेड़ प्रकृति के पास होने का एहसास दिलाता है।
2. क्रिसमस ट्री के आसपास मोमबत्ती लगाई जाती है क्योंकि मोमबत्ती का घर में जलाना पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला माना जाता है। यदि क्रिसमस ट्री पर खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाए तो ऐसा माना जाता है कि घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और परिवार के सदस्यों को इसका लाभ मिलता है।
3. क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर सजाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। माना जाता है कि घंटी की आवाज नकारात्मकता को दूर करने में असरदार होती है। इस आवाज से खुशी मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Christmas Tree History 2020: Importance, Significance, Historical Facts and Real Story of Christmas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KREP4k
via IFTTT
मोमबत्तियों से लेकर गिफ्ट तक हर चीज का है अपना अलग महत्व मोमबत्तियों से लेकर गिफ्ट तक हर चीज का है अपना अलग महत्व Reviewed by Prbnews on December 24, 2020 Rating: 5

No comments:

As Ukraine Makes Inroads in Bakhmut, Devastation Still Reigns

The fight for Bakhmut is now the war’s single longest and bloodiest battle. Although the Ukrainians are making small gains, Russia still con...

Stay Connected

Powered by Blogger.